धनबाद में सीबीआई ने बीसीसीएल के क्लर्क और ऑपरेटर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद में बीसीसीएल के लोदना कोलियरी में सीबीआई ने घूसखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बीसीसीएल के क्लर्क राजकुमार सिंह और ऑपरेटर रामाश्रय को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी सीबीआई धनबाद की टीम ने की है।दरअसल, सेवानिवृत कोल कर्मी, रिटायरमेंट की बकाया राशि के लिए कोलियरी कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे लेकिन बिना घूस के काम करने के लिए वे राजी नहीं हुए। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत धनबाद की सीबीआई शाखा से की।जांच पड़ताल में सीबीआई ने मामला सही पाया, जिसके बाद बुधवार को सीबीआई ने जाल बिछाया और रिश्वत की राशि के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता जो कि बीसीसीएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं उन्होंने रिटायरमेंट की बकाया राशि निर्गत कराने के एवज में दोनों अधिकारियों पर घूस मांगने का आरोप लगाया था।क्लर्क राजकुमार सिंह और ऑपरेटर रामाश्रय शिकायतकर्ता से काम के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।इस दौरान सीबीआई की टीम ने पहले से जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए तैयारी की थी और दोनों सीबीआई के जाल में फंस गए।गिरफ्तार कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रगति पर है।वहीं इस कार्रवाई से बीसीसीएल कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
“शिकायतकर्ता जो कि बीसीसीएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं उन्होंने रिटायरमेंट की बकाया राशि निर्गत कराने के एवज में दोनों अधिकारियों पर घूस मांगने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने सीबीआई धनबाद शाखा में शिकायत दर्ज कराई।सीबीआई ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद जाल बिछाया और लोदना कोलियरी कार्यालय परिसर से दोनों आरोपियों को धर दबोचा” –पीके झा, एसपी, सीबीआई, धनबाद

