गिरिडीह में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़,छह आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और निर्माण सामग्री बरामद
गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव के इलाकों में संचालित एक बड़े अवैध हथियार निर्माण गिरोह का गन फैक्ट्री भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि लंबे समय से यहां हथियार बनाकर विभिन्न जिलों में सफ्लाई किया जा रहा था।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने बुधवार को छापेमारी कर हथियार निर्माण कर रहे लोगों को मौके पर पकड़ा। छापेमारी के दौरान कई आरोपी भाग निकले, जबकि छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।![]()
![]()

गिरफ्तार आरोपियों में शायर अली, फुरकान अंसारी, चुन्ना उर्फ वसीम, शमीर मल्लिक, मंगली और कमरूद्दीन शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी उस्मान अंसारी को फरार घोषित किया है, जिसकी तलाश जारी है।![]()
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और हथियार निर्माण सामग्री जब्त की। बरामदगी में 6 देसी पिस्टल, 11 मैगजीन, 7.65 मिमी की 5 जिंदा गोलियां, 12 अधबनी पिस्टलें, 13 पिस्टल के बैरल, 12 पिस्टल का स्लाइड, 4 लोहे की डाइस, 6 फेस मिलिंग मशीन, ट्रिगर, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, हथौड़ी, रिंच सहित करीब चालीस प्रकार के उपकरण और पुर्जे शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कुछ पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं और लगातार हथियार तस्करी में संलिप्त रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह गांवों में छुपकर एक छोटी फैक्ट्री की तरह हथियार बनाता था और इन्हें ऊंचे दामों पर अपराधियों को बेचता था।इस अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितवाहन उरांव ने किया। पुलिस ने कहा है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम तैनात है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

