पलामू:दहेज में बाइक नहीं मिला तो पत्नी की गला रेत दिया,आरोपी पति फरार..

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने भाभी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गर्दन काट दी।उससे उसकी पत्नी घायल हो गयी। घायल का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है।इस सम्बंध में पीड़िता के पिता ने दामाद और उसकी भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी।

बताया गया कि बिहार के औरंगाबाद जिले के नारारी थाना क्षेत्र के रीउर निवासी पीड़िता के पिता जंगबहादुर पासवान ने इस संबंध में पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना में अपने दामाद सनी पासवान और उसकी भाभी सीमा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में उन्हों‍ने कहा है कि उनकी पुत्री रेखा कुमारी की शादी फरवरी 2022 को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी गणेश पासवान के पुत्र सनी कुमार पासवान के साथ हुई थी।शादी में अपनी हैसियत से बढ़ कर दहेज दिया था और बाइक भी दी थी।पीड़िता के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि शादी के बाद से उनका दामाद आये दिन उसे प्रताड़ित किया करता था और स्प्लेंडर प्रो बाइक की मांग करता था। नहीं देने पर उनकी पुत्री को ये दोनों हत्या करने की नीयत से गर्दन को चाकू से काटने लगे। जब उनकी पुत्री तड़प कर चिल्लाने लगी, तो घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गये।इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने अपनी पुत्री को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।