अगर मैं दुनिया छोड़कर जाऊंगा ना…’स्कॉलरशिप ना मिलने पर रोने लगा युवक’…वायरल वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

 

राँची।झारखण्ड हजारों छात्रों को अब भी स्कॉलरशिप का इंतजार है। स्कॉलरशिप ना आने की वजह से छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार को भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक छात्र हाथों में नोटों की गड्डी लेकर एक वीडियो बनाया है। वीडियो जिसने भी सुना वो भावुक भी हुआ और उसके मन में गुस्सा भी आया।

वीडियो में क्या है:
वायरल वीडियो में एक छात्र अपने हाथों में नोटों की गड्डा लेकर कॉलेज पहुंचा। कॉलेज में वो फीस जमा करने आया है। छात्र बताता है कि ये जो हाथ में पैसे दिख रहे हैं ना ये बहन की शादी के लिए रखे थे और अब इसे कॉलेज की फीस जमा करने जा रहा हूं, क्योंकि स्कॉलरशिप नहीं आई है। वायरल वीडियो में छात्र सरकार से गुहार लगाता हुआ दिख रहा है। लड़का कहता है कि झारखण्ड सरकार, यह देखो। खुश हो ना! इतना चिल्लाकर स्कॉलरशिप मांगी। फिर भी आपने नहीं दिया। कॉलेजवालों ने बोल दिया कि जब तक 1.50 लाख फीस नहीं दोगे, तब तक बोनाफाइड नहीं करेंगे। सच बताऊं यह पैसे बहन की शादी के लिए जमा किए थे।

वायरल वीडियो…

छात्र कहता है अगर डेढ़ लाख की फीस जमा करने के बाद भी अगर उसका बोनाफ़ाइड नहीं बना तो मैं ये दुनिया छोड़कर जाऊँगा ना तो उसकी ज़िम्मेदार झारखण्ड सरकार होगी। इस दौरान छात्र कहता है कि झारखण्ड में प्राइवेट कॉलेजों की मनमानी बहुत चल रही है।

झारखण्ड सरकार से आग्रह करते हुए छात्र ने एक चेतावनी भी दी है। छात्र कहना है की अगर उसको स्कालरशिप नहीं मिली और बोनाफ़ाइड नहीं मिला तो वो कॉलेज में ही पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या कर लेगा और इसकी जिम्मेदार झारखण्ड सरकार होगी।

error: Content is protected !!