पलामू में यात्री बस औऱ ट्रक में भीषण टक्कर…3 यात्रियों की मौत की खबर,दर्जनों घायल

 

पलामू। झारखण्ड के पलामू जिले में कोहरे ने कहर ढाया है। घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को सुबह-सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत की खबर है।बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हुए हैं।दुर्घटना पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के समीप हुई है।राँची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर सुबह यात्री बस जेपीएस और ट्रक की सीधी टक्कर हुई।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सतबरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा पहुंचाया। दुर्घटना के बाद यात्रियों में कोहराम मच गया। यात्रियों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। देखा कि बस और ट्रक के ड्राइवर के अलावा कई यात्री भी फंसे हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से दुर्घटना हुई है। घटना सुबह करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच हुई।बस प्रतिदिन की तरह अपने निर्धारित समय पर मेदिनीनगर से राँची के लिए चली थी।विपरीत दिशा से ट्रक राँची की तरफ से मेदनीनगर की ओर आ रहा था।

ग्रामीणों बताया कि शोर सुनने के बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और बस एवं ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला।ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना घने कोहरे की वजह से हुई है।कोहरे की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा थाममृतकों की संख्या 3 बताई जा रही है, लेकिन अधिकृत रूप से अभी तक कुछ भी नहीं बताया गया है।कई घायलों की स्थिति नाजुक है।

error: Content is protected !!