गिरिडीह में कलयुगी पिता का खौफनाक कदम, धारदार हथियार से तीन मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या,आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

 

​गिरिडीह। झारखण्ड के गिरिडीह जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की बेरहमी से जान ले ली। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

​मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सोमवार की सुबह की है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव ने अपनी तीन बेटियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पिता ने तीनों को बेरहमी से काट डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे की वजहों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेटियों की जान लेने वाले आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

​एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर एक पिता ने अपनी ही संतानों के साथ ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद आक्रोशित और स्तब्ध हैं।

error: Content is protected !!