धनबाद एसएसपी आवास में होली की धूम, कीचड़ और कूर्ता फाड़ होली में झूमे पुलिस अधिकारी और कर्मी…

 

धनबाद।झारखण्ड के कोयलांचल की धरती पर होली का रंग चरम पर है।आम हो या खास, हर कोई रंग और उमंग में सराबोर नजर आ रहा है। इसी कड़ी में धनबाद के एसएसपी आवास पर होली मिलन का खास आयोजन किया गया, जहां एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ जमकर होली खेली। एसएसपी आवास में पानी से भरा हुआ तालाबनुमा गड्ढा बनाया गया।मिट्टी से सने पानी में एसएसपी से लेकर तमाम पुलिस वालों ने होली खेली।

इस अवसर पर रंग-गुलाल के बीच भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश दिया गया।मौके पर ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, सभी डीएसपी और जिले के विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। माहौल पूरी तरह रंगमय और उत्साह से भरा रहा।

एसएसपी प्रभात कुमार इस दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने कीचड़ और कूर्ता फाड़ होली खेलते हुए जवानों के साथ जमकर मस्ती की। होली के रंग में रंगे अधिकारी और जवान एक साथ थिरकते दिखे।

एसएसपी ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द्र का पर्व है। इस दिन कोई सीनियर या जूनियर नहीं होता, सभी मिलकर एक परिवार की तरह त्योहार मनाते हैं।उन्होंने शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।

वहीं एसएसपी की धर्मपत्नी ने भी सभी को होली की बधाई दी और कहा कि यह पर्व खुशियां बांटने का है।सभी लोग सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली मनाएं।

error: Content is protected !!