राँची एसएसपी आवास पर होली उत्सव,एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ गाए फगुआ गीत

 

राँची।राजधानी राँची में होली का रंग आम लोगों के साथ-साथ पुलिस वालों पर भी पूरी तरह से छाया है। बुधवार को राँची एसएसपी राकेश रंजन के आवास पर फागुन का रंग खूब छाया। फागुन का रंग और गहरा और प्यार भरा तब हो गया जब एसएसपी ने फगुवा गीत गाया। फगुवा गाने के दौरान राँची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, सिटी एसपी पारस राणा,कोतवाली डीएसपी,सदर डीएसपी,सिटी डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने एसएसपी का बखूबी साथ निभाया।

इससे पहले बुधवार की सुबह से ही एसएसपी के आवास पर सभी थानेदार, पुलिसकर्मियों का आना लग रहा सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाया और एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाईयां दी। इस दौरान बड़ों के पैरों पर गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया।वहीं पत्रकारों टोली भी पहुँचे थे।पत्रकारों ने भी एसएसपी आवास में पुलिस अधिकारियों के साथ जमकर होली खेली।

error: Content is protected !!