हॉकी इंडिया के महासचिव सचिव भोलानाथ सिंह ने तेलंगाना हॉकी के प्रेसिडेंट के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी….

 

–लालपुर थाने में दर्ज कराई गई है प्राथमिकी,साजिश के तहत उन्हें व हॉकी इंडिया को बदनाम करने का लगाया आरोप

राँची।हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने तेलंगाना हॉकी के प्रेसिडेंट सरल तलवार के विरुद्ध लालपुर थाने में 21 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी भादवि की धारा 469, 500 व 504 के तहत मानहानि करने व जानबूझ कर किसी को अपमानित करने की धाराओं में दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में भोलानाथ सिंह ने बताया है कि वे हॉकी इंडिया के विकास के लिए लगातार काम कर रहे है। लेकिन तेलंगाना हॉकी के प्रेसिडेंट सरल तलवार द्वारा 21 नवंबर को उन्हें व हॉकी इंडिया को बदनाम करने व मनगढंत तथ्यों को प्रकाशित किया गया। सरल तलवार की ओर से उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश के तहत एक व्हाट्सएप ग्रुप में मनगढंत पत्र भेजा गया। उक्त ग्रुप में हॉकी इंडिया के 47 मेंबर है, जिसमें मैसेज भेजा गया।