Ranchi:एचईसी के जमीन पर अवैध निर्माण पर सख्ती,एचईसी नगर प्रशासन ने आवासीय परिसर में बने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर.

राँची।राजधानी राँची के एचईसी एरिया में आज एचईसी नगर प्रशासन विभाग द्वारा रविवार की सुबह सात बजे से एचईसी आवासीय परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।कई अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,इसके तहत सेक्टर-3 धुर्वा आवासीय क्षेत्र में एक क्वार्टर बी 127 के परिसर में आरसीसी ढलाई वाला अवैध मकान गिरा दिया गया । उक्त क्वार्टर में रहने वाले व्यक्ति विजय को नगर प्रशासन विभाग द्वारा 22 अक्टूबर 2020 को चेतावनी दी गई थी। फिर 24 अक्टूबर को उसे नोटिस जारी किया गया था।तीसरी बार पुनः 22 नवंबर को नोटिस दिया गया। परंतु इसे संज्ञान में नहीं लिया गया। बल्कि छठ पूजा की छुट्टी के दौरान रातों रात इसका निर्माण कर लिया गया।इस ‘अतिक्रमण हटाओ’ अभियान के तहत सेक्टर 4 के मार्केट क्षेत्र में बनी कई अवैध दुकानों पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही जेपी मार्केट एवं सेक्टर 3 के गोलचक्कर के पास नवनिर्मित दुकानों को हटा लेने की चेतावनी दी गई। एचईसी के ओबरिया रोड पर एसटीपी के प्रांगण में हाल ही में असामाजिक तत्वों द्वारा बनाई गई अवैध दुकानों को भी तोड़ दिया गया।

इस पूरे अभियान को नगर प्रशासन प्रमुख जीपी सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें एचईसी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा एचईसी के ही तीस निजी सुरक्षाकर्मियों का दल लगा था।कुछ स्थानीय लोगों द्वारा वहां विरोध करने पर औद्योगिक सुरक्षा बल एवं धुर्वा पुलिस ने स्थिति को संभाला। एचईसी के नगर सुरक्षा प्रमुख एके सिन्हा ने कहा कि एचईसी के आवासीय क्षेत्र में भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण करने पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।