प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा….प्रेमी ने की चाकूबाजी,बोला-मुझे बेवकूफ बनाया,अब शादी से मना कर रही,जीजा से है रिश्ता..

बिहार के सीवान में प्रेम प्रसंग में सरेराह जमकर बवाल हुआ। करीब 7 साल तक रिलेशन में रहने के बाद जब प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो प्रेमी चाकू लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। लड़की अपने जीजा और दीदी को रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप करने आई थी। इसी दौरान युवक वहां पहुंचा और उसका हाथ पकड़ लिया। लड़की के हाथ पकड़ने के बाद वहां हंगामा होने लगा।प्रेमी का आरोप है कि लड़की उसे बेवकूफ बना रही है। जरूरत पड़ने पर वो उससे पैसे लेती है। जबकि अपने जीजा से भी उसका रिश्ता है, इसलिए वो शादी से इनकार कर रही है। युवक अपने कुछ साथियों के साथ स्टेशन पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। इसमें तीन लोग जख्मी हुए है। जिसमें मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के प्रेमी विशाल सिंह (25 साल), नसीम अंसारी (25), मुन्ना कुमार(23) के रूप में हुई है। लड़की जिस गाड़ी से आई थी उसमें भी तोड़फोड़ की गई।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बैकुंठछापर गांव की रहने वाली 20 वर्षीय सुनीता कुमारी रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अपने परिवार के साथ अपने जीजा जी को छोड़ने के लिए मैरवा रेलवे स्टेशन गई हुई थी। लौटने के दौरान जैसे ही स्टेशन चौक पहुंची तभी प्रेमी विशाल सिंह ने स्टेशन पहुंचकर उसका हाथ पकड़ लिया और उससे शादी नहीं करने का कारण पूछने लगा।

इतने में प्रेमिका के परिवार वालों के बीच विशाल के साथ कहासुनी हो गई। विशाल ने आरोप लगाया है की, जब मैं उनसे पूछा कि सुनीता से मेरी शादी क्यों नहीं करवा रहे हैं, तो उन्होंने उनके ऊपर चाकू से हमला करवा दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इंग्लिश गांव के विशाल सिंह ने बताया कि उसका सुनीता के साथ लगभग सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनीता का परिवार थोड़ा गरीब है, कई बार उसने पैसों से उसके परिवार की मदद भी की। विशाल सिंह ने सुनीता से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। परिवार के लोग भी पहले तैयार थे, लेकिन हाल ही में परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

वहीं प्रेमिका सुनीता के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि प्रेमी विशाल सिंह अपने साथ 7 से 8 गुंडों को लेकर चाकू से हमला करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान पहले तो उसने सुनीता का हाथ पकड़ लिया और नोकझोंक करने लगा। जब लड़की ने शादी से इनकार किया तो वह गुस्से में आकर अपने दो साथियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इस दौरान उन्होंने उनके बेटे पर भी चाकू से हमला किया जो जख्मी हो गया। बता दें कि चाकूबाजी की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी है, जिन का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। लड़की के परिवार वालों ने बताया विशाल सिंह ने गुंडों के साथ मिलकर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की।

घटना के संबंध में मैरवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की दो पक्षों में चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। एक बाइक भी जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।