प्रेमिका ने प्रेमी पर चाकू से किया हमला, प्रेमी की इलाज के दौरान मौत,मौत से पहले युवक ने पुलिस को दिया बयान,आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार

 

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले में प्रेमिका द्वारा चाकू से हमला करने से घायल प्रेमी ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। घटना गुरुवार को लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव के पास हुई थी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, मुंजतिर की मौत रिम्स (राँची ) में हो गई है। वह लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सासंग का रहने वाला था।

इधर, प्रेमी ने मौत से पहले पुलिस को अपने दिए बयान में कहा था कि प्रेमिका सब्बू प्रवीण उर्फ नूरजहां की अगले माह शादी होने वाली है और उसने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान युवती ने चाकू से हमला कर दिया।

प्रेमी के अनुसार, युवती ने उससे कहा कि तुझे मारने के बाद ही मेरी आत्मा को शांति मिलेगी। हालांकि युवती का कहना है कि उसने युवक को नहीं मारा। उसके साथ आए एक अन्य युवक ने मुंजतिर को मारा है।

पहले से शादीशुदा मुंतजिर का प्रेम प्रसंग सब्बू परवीन के साथ चल रहा था। गुरुवार को मुंतजिर, युवती से मिलने के लिए चतरा आया हुआ था। युवती, युवक की बाइक से लावालौंग के लमटा पहुंची थी, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवती अपने साथ लाए चाकू से युवक के पेट में प्रहार कर दिया।वार इतना जबरदस्त था कि युवक की आंत भी बाहर आ गई। युवती ने युवक के गले पर भी चाकू के वार किए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।घटना लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव के पास हुई थी।आरोपी युवती के घर के आसपास के लोगों ने बताया कि नूरजहां की शादी होने वाली थी। शादी के लिए दुर्गा पूजा के दो दिन बाद की तिथि निर्धारित थी।

error: Content is protected !!