गिरिडीह पुलिस ने फिर दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल…

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में पुलिस ने दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक मातृत्व लाभ की राशि दिलाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।गिरफ्तार आरोपियों में छोटू मंडल और अजय मंडल शामिल है।दोनों आरोपी बेंगाबाद के महदईया गांव के रहने वाले हैं। इनलोगों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद किया है।बता दें सोमवार को प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया था।जिसमें एक महिला शामिल थी।

error: Content is protected !!