गांजा तस्कर की XUV 500 गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त,गाड़ी छोड़कर तस्कर फरार,कार से करीब लाख रुपए का गांजा बरामद….

एसपी ने प्रेस वार्ता मे दी जानकारी

गुमला।झारखण्ड में नशापान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 20 लाख रुपए की लागत का 90 किलो अवैध गांजा और XUV 500 कार जब्त किया है। बुधवार को गुमला थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर एसपी हरविंदर सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि बुधवार की सुबह 4:00 बजे थाना चौक गुमला से XUV 500 कार तेज रफ्तार से क्रॉस हुई,जिसकी सूचना तत्काल टोटो थाना को दिया गया। इसपर टोटो थाना के पुलिस पुअनि प्रदीप कुमार के द्वारा टोटो थाना चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया। चेकिंग के क्रम में जब गाड़ी नहीं दिखी तो अधिकारी आगे बढ़ने लगे। इसी क्रम में पाया गया कि XUV कार बैंक ऑफ़ इंडिया टोटो के समीप दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में है। तलाशी के क्रम में अंदर कोई नहीं मिला लेकिन कार में प्लास्टिक के अंदर पैक 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसकी बाजार में अनुमानित लागत 20 लाख रुपया है। हालांकि तस्कर गांजा और क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस लगातार आगे कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट: दीपक गुप्ता, गुमला