शादी समारोह से घर लौट रही पाँच नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म और छेड़खानी….18 नाबालिग लड़के पकड़ाया…
खूंटी।झारखण्ड के जिले के रनिया थाना क्षेत्र में कई लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है।सभी लड़कियां शादी समारोह में आई थी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 18 लड़कों को निरुद्ध कर लिया है।
बता दें कि 21 फरवरी को खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में सामुहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। पांच नाबालिग आदिवासी लड़कियों में से तीन लड़कियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म हुई और दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है।इस घटना को 18 नाबालिग लड़कों ने मिलकर किया है। नाबालिग लड़कियां और सभी लड़के एक छेका कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में 18 लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया।इसके बाद लड़कियों को धमकी दी गई कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा,इसके बाद सभी भाग गये।सभी आसपास के हैं और साथ मे ही गांव में छेका कार्यक्रम में गए थे।नाच गान साथ मे किया और रात में घर लौटते वक्त घटना को अंजाम दिया।
इसी बीच किसी तरह नाबालिग लड़कियां अपने घर पहुंचीं और शनिवार को गांव आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और नाबालिग लड़कियों के बयान के अनुसार पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन कुमार ने डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई। एसआईटी ने अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल नाबालिग लड़कों को पकड़ा है।
एसपी ने बताया कि पांच नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी और सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई है घटना में शामिल 18 नाबालिग लड़कों को निरुद्ध किया गया है।साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 18 लड़को में करीब 10 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।वहीं अन्य लड़को ने मदद किया है।
इधर खूँटी जिले में अगर सामूहिक दुष्कर्म के आंकड़ों पर नजर डालें तो तीन सालों के भीतर कुल 16 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2022 में 7, 2023 में 5 और 2024 में 3 सामूहिक दुष्कर्म जबकि 2025 में पांच नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जिले में 2022 से लेकर 2025 तक सामूहिक दुष्कर्म के सभी मामलों का उद्भेदन खूंटी पुलिस ने कर लिया है।वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों के ऊपर कार्रवाई हुई है। दर्ज आंकड़े के अनुसार सभी मामलों में आरोपी ज्यादातर नाबालिग ही मिले हैं और 21 फरवरी को हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी नाबालिग ही हैं।
सामूहिक दुष्कर्म की कब-कब हुई घटना
*21 फरवरी 2025 को जिले के रनिया थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई।यहां पांच नाबालिगों के साथ दुष्कर्म हुआ. मामले में 18 लड़कों को निरुद्ध किया गया है।
*सितंबर 2024 को एक गैंगरेप की वारदात हुई।घटना में 10 लोगों ने मिलकर एक आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया था।स्कूल से घर लौटने के दौरान यह घटना हुई थी।
*मार्च 2024 में कर्रा में राँची की एक नाबालिग लड़की से चार लड़कों ने गैंगरेप किया।
*मई 2022 में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई।शादी समारोह से लौटने के दौरान तीन युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था।