गिरिडीह जिले के गावां और तिसरी थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठा से चार शव बरामद…..

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में दो ईंट भट्ठे में चार शव मिले हैं। गावां थाना क्षेत्र के परसौनी में संचालित एक बंगला ईट भट्टा में दो मजदूरों का शव मिला है।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं तरह तरह के चर्चे हो रहे हैं। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।एव शव मिलने को लेकर पुलिस के खिलाफ परिजनों में नाराजगी व्याप्त है।गावां पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।साथ ही जांच में जुट गई है।दूसरी ओर आज सुबह ही तिसरी थाना इलाके में भी संचालित ईंट भट्ठा के समीप दो मजदूरों का शव पाया गया है।चार शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मचा है।

इधर बताया गया कि गावां थाना क्षेत्र के हरला निवासी केसर राजवंशी का 27 वर्षीय पुत्र संजय राजवंशी व जमडार निवासी केलू मुर्मू का 30 वर्षीय पुत्र सुरेश मुर्मू है।जानकारी के अनुसार दोनों मृतक परसौनी स्थित संजय यादव के बंगला ईट भट्ठे में मजदूरी का कार्य किया करते थे। रविवार की अहले सुबह दोनो मजदूरों का शव ईट भट्ठे में मिला।जिसके बाद ग्रामीणों में कई तरह के चर्चे होने लगे।लोग अपने अपने अंदाजे लगा रहे हैं।कोई कह रहा है कि दोनों की मौत भट्टा में आग लगने के बाद दम घुटने से हुई है। तो कोई दोनो मजदूरों को मार कर भट्ठे में फेंक दिए जाने की बात कर रहा है।

इधर जब संजय राजवंशी के परिजनों व जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी को घटना की जानकारी मिली तो वे गावां थाना पहुंच कर बिना परिजनों को सूचना दिए पोस्टमार्टम पर भेजे जाने के लिए कड़ी आपत्ति जताए। जिसे लेकर थाना परिसर में थाना प्रभारी के साथ कई सवाल जवाब भी किया गया। इसके पश्चात नाराज सभी परिजन व ग्रामीण गावां सतगावां मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिए।

मिली जानकारी देते हुए मृतक संजय परिजनों ने बताया कि उनके पुत्र की मृत्यु होने की जानकारी काफी देर बाद उन्हें मिली है। उनका पुत्र संजय यादव के इट भट्टा में मजदूरी का कार्य करता था उसकी मौत कैसे हुई इसका उन्हे कोई जानकारी नहीं है किंतु उन्हें आशंका है कि उनके पुत्र को कोई मार डाला है. साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस बिना उन्हे बुलाए या जानकारी दिए ही उनके बेटे के शव को पोस्टमार्टम में भेज दी है। मृतक संजय के परिजनों द्वारा गावां सतगावां मुख्य मार्ग को काफी देर तक अवरुद्ध कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।

इधर तिसरी थाना क्षेत्र के खतपोंक गांव स्थित बंगला ईट भट्ठे से रविवार को दो मजदूरों के शव बरामद हुए हैं।दोनों के शरीर में चोट के कई निशान पाये गये हैं। मृतकों की पहचान खटपोंक गांव निवासी सिकंदर यादव (36 वर्षीय) और संजय राय (34 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गयी है।ईट भट्ठे के संचालक रामाअवतार यादव ने सबसे पहले मजदूरों के शव को देखा। इसके बाद संचालक ने घटना की जानकारी तिसरी थाना की पुलिस को दी।बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर देर रात कही से शराब पीकर ईंट-भट्ठे लौटे थे और आते ही दोनों सो गये।जिसके बाद रविवार की सुबह दोनों के शव भट्ठे में पड़ा मिला।