Jharkhand:राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन,बेंगलुरु में ली अंतिम सांस..

राँची।झारखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का 64 वर्ष में हुआ निधन।सजल चक्रवती का जन्म राँची में 19 मार्च 1956 में हुआ था। उन्‍होंने आज बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। वे 1980 बैच के आइएएस अधिकारी थे। चारा घोटाला मामले में सजल चक्रवर्ती भी आरोपित बनाए गए थे। वे अपने कार्यकाल के दौरान कई वजहों से चर्चा में रहे।

1980 में राज्य में आईएएस के रूप में पदभार ग्रहण किये थे,30 मई 2014 से 30 दिसबंर 2016 तक वो झारखण्ड के मुख्य सचिव रहे थे। 2016 में वो भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर हुए थे, सजल चक्रवर्ती मूल रूप से राँची के रहने वाले हैं और इनकी यहां गहरी पैठ है।भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहने के दौरान भी उन्होंने आम जनता से सीधे संपर्क बनाये रखा था।उनका सहज स्वभाव लोगों को खूब भाता था।मुख्य सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने देर रात थानों और अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर खलबली मचा दी थी।चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से निकासी मामले में भी आरोप रहें थे सजल चक्रवर्ती।सजल चक्रवती ने सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शंभूलाल साव की अदालत में किया था आत्मसमर्पण।इसके बाद एक-एक लाख रुपये का बेल बांड भी भरा था।सजल फिलहाल बेल बाहर थे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।