10 लाख और पाँच लाख के इनामी नक्सली सहित पाँच नक्सलियों ने किया सरेंडर,भारी मात्रा में हथियार बरामद…

राँची।झारखण्ड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भाकपा (माओवादी ) संगठन के पाँच नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार और गोली के साथ प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक,कार्यालय,डोरण्डा में झारखण्ड पुलिस और सीआरपीएफ के पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

10 लाख के इनामी नक्सली पर 81 मामले दर्ज

10 लाख के इनामी नक्सली अमरजीत यादव के ऊपर बिहार-झारखण्ड में 81 मामले दर्ज, सहदेव यादव के खिलाफ 55 मामले दर्ज हैं। आईजी एवी वोहरा ने बताया कि माओवादियों के परिजनों से लगातार संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा था।उन्हीं के माध्यम से हमने अपनी बात रखी।तब जाकर हमने यह सफलता प्राप्त की है।

भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

इस सरेंडर के साथ ही पुलिस ने कई आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस को दो एके 56 राइफल, एक एसएलआर, एक इंसास रायफल, दो 04 मार्क (.303) रायफल, एक. 03 एमएम यूएस रायफल, एक एयरगन, 2 देसी बंदूक, 1 पिस्टल, 1855 जिंदा गोली, 16 वायरलेस सेट मिले. इसके अलावा आईडी बनाने का पाउडर, पोटाश, 23 किलो मानसिल और अन्य सामान बरामद हुए।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली:

–10 लाख के ईनामी,जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू

–05 लाख के ईनामी ,सब – जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन

— सब-जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम

–सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन

–दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया