नहीं रहे झारखण्ड के शिक्षा मंत्री,इलाज के दौरान चेन्नई में निधन,राज्य में शोक की लहर…

राँची।झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है।बता दें कि पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे।हाल ही में उनको स्वास्थ्य में परेशानी को देखते हुए उन्हे राँची से चेन्नई एरलिफ्ट कर ले जाया गया था। इलाज के दौरान ही शिक्षा मंत्री का निधन हो गया। मंत्री के निधन से राजनीतिक दलों में शोक की लहर है।जगरनाथ महतो का निधन गुरूवार की सुबह 6:30 बजे बताई जा रही है।बता दें कि पिछले दिनों अस्वस्थ्य महसूस होने के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था।सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी और चेन्नई जाकर जांच कराने का सुझाव दिया था।इसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से चेन्नई ले जाया गया था।राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो ने जानकारी दी थी।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख जताया है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे ! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया । परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

इधर बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर दुख जताया।उन्होंने कहा कि, झारखण्ड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है।लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि ॐ शांति ॐ शांति।