धनबाद:शख्स ने पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला,महिला की स्थिति गंभीर

धनबाद।जिले के हीरापुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित महिला पिंकी देवी माडा कॉलोनी की रहने वाली है,पति का नाम चंदन राय उर्फ कालू है जानकारी के मुताबिक ब्यूटी पार्लर में काम करने को लेकर दोनों में विवाद होता था। पिंकी और चंदन की शादी 14 साल पहले हुई थी।उनकी 12 साल की बेटी भी है।बताया जा रहा है कि पति कुछ काम नहीं करता था, वह अपनी पत्नी से बार-बार पैसे मांगा करता था।

error: Content is protected !!