देवघर केंद्रीय कारा में सघन छापेमारी,90 मिनट चली जांच…

■ केन्द्रीय कारा में हुई सघन छापेमारी, लगभग 90 मिनट चली जांच…
■ कैदियों की तलाशी में नही मिला कुछ आपत्तिजनक सामान.

देवघर।अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार की रात केन्द्रीय कारा, देवघर में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान जेल के सभी महिला एवं पुरूष वार्ड की गहन तलाशी ली गई।

इसके अलावे केन्द्रीय कारा में लगे सीसीटीवी फुटेज, कारा परिसर के साथ विजिटर रजिस्टर की भी जांच अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की गई।
लगभग 90 मिनट तक केंद्रीय कारा में छापेमारी के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि कोई भी आपत्तिजनक सामान की जेल के अंदर नही पाई गई।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर विवेक कुमार, अंचलाधिकारी, देवघर अनिल कुमार सिंह, एफ.एस.ओ अनिल कुमार मरांडी, अनुमंडल कार्यालय कर्मी अनिल कुमार, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, मोहनपुर थाना प्रभरी, कुंडा थाना प्रभारी, रिखिया थाना प्रभारी, सारवां थाना प्रभारी, देवीपुर थाना प्रभारी, कुल 5 की संख्या में पुरुष व महिला दंडाधिकारी के साथ संबंधित पुलिस पदाधिकारी व 80 कि संख्या महिला व पुरूष पुलिसकर्मी आदि उपस्थित थे।.

.