Ranchi:बी फार्मा के छात्र का शव बंद कमरे में मिला,जांच में जुटी है पुलिस,पलामू का रहने वाले थे
राँची।राँची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरखाटोली सदाबहार चौक स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाले बी फार्मा के छात्र नितिश कुमार वैद्य का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। मूल रुप से पलामू जपला निवासी नीतीश नामकुम के राजाउलातू स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी में बी फार्मा फाइनल इयर का छात्र था। जानकारी के अनुसार,शुक्रवार की सुबह परिजनों ने कई बार फोन किया परंतु नीतीश ने फोन नहीं उठाया। आशंका होने पर परिजनों कहने पर राँची में रहने वाले एक रिश्तेदार को सिरखाटोली स्थित मकान में भेजा।रिश्तेदार जब पहुंचे तो देखा की नीतीश का कमरा अंदर से बंद था।उसके बाद मकान मालिक को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो नीतीश का शव बेड पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची नामकुम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

