पलामू:गैस एजेंसी में सिलेंडर ब्लास्ट,लगी भीषण आग,कई गंभीर रूप से झुलसे,इलाके में मची अफरातफरी

पलामू।झारखण्ड के पलामू शहर के व्यस्ततम इलाके बैरिया चौक पर स्थित एक गैस एजेंसी के कार्यालय में रविवार को अचानक सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई।इस हादसे में कार्यालय में मौजूद तीन कर्मी सहित कई गंभीर रूप से झुलस गए हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के बैरिया चौक स्थित इंडियन गैस एजेंसी के कार्यालय में यह घटना घटी।अचानक एक सिलेंडर में हुए विस्फोट के साथ ही पूरे परिसर में आग की लपटें उठने लगीं।हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रही है।एहतियात के तौर पर पुलिस ने बैरिया चौक की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया है ताकि कोई और हताहत न हो। हादसे के वक्त कार्यालय में कार्यरत तीन कर्मी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत मेदिनीनगर एमएमसीएच ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि पांडू में एक गैस एजेंसी है और उसके मालिक मेदिनीनगर के बैरिया में रहते हैं। घर में ही अवैध रूप से सिलेंडर डंप किया हुआा था इसी गोदाम में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में पलामू के पांडु के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, विक्रम सिंह एवं आलोक कुमार नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है एवं अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंच गया है, अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी यह निकलकर सामने आई है कि यहां गैस एजेंसी का डंप था

error: Content is protected !!