अपराधियों ने मचाया तांडव, जेसीबी और हाइवा समेत कई गाड़ियों को किया आग के हवाले,जांच में जुटी है पुलिस
हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र की गोंदलपूरा पंचायत अंतर्गत जोराकाठ गांव में बीती रात अज्ञात उपद्रवियों ने एक निर्माण स्थल पर जमकर तांडव मचाया। रात के अंधेरे में उपद्रवियों ने वहां मौजूद मशीनों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।बताया जाता है कि बादम से चरही तक सड़क निर्माण किया जा रहा है।सड़क का निर्माण मां इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा की जा रही है। सड़क निर्माण में करने वाले जेसीबी मशीन,हाइवा एवं अन्य मशीन में अपराधी में आग लगा दिया है। उक्त घटना को देखते हुए सड़क में काम करने वाले मजदूर एवं मुंशी भाग निकले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर खड़ी दो जेसीबी मशीनें, दो हाइवा ट्रक, एक ग्रेडर, एक पानी टैंकर और एक जनरेटर को पूरी तरह जला दिया गया।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रात में अचानक आग की तेज लपटें और धमाके सुनाई दिए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण का प्रयास किया।

सोमवार रात कला ट्रांसपोर्ट सड़क निर्माण में लगे आठ वाहनों को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना बड़कागांव के जोराकात के आसपास की है।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह बाद आग पर काबू पाया गया।आग इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों से गहरा धुआं निकल रहा था। जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।यह सड़क एनटीपीसी बादाम कोयला परियोजना के लिए चरही बड़कागांव के जोराकाट तक बनाई जा रही थी। अपराधियों ने निर्माण कार्य में लगी दो जेसीबी मशीन, दो हाईवा ट्रक, एक ग्रेडर मशीन, एक पानी का टैंकर और एक जनरेटर को आग लगाकर जला दिया।कंपनी के मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई है। लगभग 35 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।आगजनी से लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है।पुलिस ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया गया है।

