#Coronavirus:देश में कोरोना की रफ्तार,5 दिन में बढ़े 1 लाख से ज्यादा केस,भारत कोरोना मामले में दुनिया में तीसरे नम्बर पर..

नई दिल्ली।देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा है। तमाम कोशिशों और उपाय के वाबजूद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज मरीजों की संख्या लगातार तेजी से हो रही बढ़ोतरी परेशान करने वाली है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सात लाख के करीब पहुंच गया है जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 19,600 को पार कर गया है। इसी के साथ भारत रूस को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। रूस में अब तक 681251 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 10161 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 6,97,413 है, जिसमें 19,693 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 2,53,287 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,24,433 हो गया है।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों के 24,248 नए मामले सामने आए। जबकि रिकॉड 425 लोगों की मौतें हुई। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों के रिकॉर्ड 24,850 नए मामले सामने आए थे। जबकि रिकॉड 613 लोगों की मौतें हुई थी। इन सबके बीच भारत में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर 60.88 फीसदी है। यानी भारत में हर 100 मरीज में 60.88 ठीक हो चुके हैं।

ऐसे खतरनाक होते जा रहा है कोरोना देंखे पिछले 10 दिनों में कैसे बढ़ा-

–देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,248 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 425 लोगों की मौतें हुई।
–रविवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 24,850 नए मामले सामने आए थे। जबकि 613 लोगों की मौतें हुई थी।
–शनिवार को देश में कोरोना के 22,771 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 442 लोगों की मौतें हुई।
–शुक्रवार को देश में कोरोना के 20,903 नए मामले सामने आए थे। जबकि 379 लोगों की मौतें हुई थी।
–गुरुवार को देश में कोरोना के 19,148 नए मामले सामने आए थे। जबकि 434 लोगों की मौतें हुई थी।
–बुधवार को देश में कोरोना के 18,653 नए मामले सामने आए थे। जबकि रिकॉर्ड 507 लोगों की मौतें हुई।
–मंगलवार को देश में कोरोना के 18,522 नए मामले सामने आए। जबकि 418 लोगों की मौतें हुई।
सोमवार को देश में कोरोना के 19,459 नए मामले सामने आए थे। जबकि 380 लोगों की मौतें हुई थी।
–रविवार देश में कोरोना के 19,906 नए मामले सामने आए। जबकि 410 लोगों की मौतें हुई।
–शनिवार को देश में कोरोना के 18,552 नए मामले सामने आए। जबकि 384 लोगों की मौतें हुई।
–शुक्रवार को देश में कोरोना के 17,296 नए मामले सामने आए थे। जबकि 407 लोगों की मौतें हुई थी।
–गुरुवार को देश में कोरोना के 16,922 नए केस सामने आए थे। जबकि 418 लोगों की मौतें हुई थी।
–बुधवार को देश में कोरोना के 15,968 नए मामले सामने आए थे। जबकि 465 लोगों की मौतें हुई थी।

देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का का आंकड़ा

दिन मामले मौत

6 जुलाई 24248 425

5 जुलाई 24850 613

4 जुलाई 22771 442

3 जुलाई 20903 379

2 जुलाई 19148 434

1 जुलाई 18653 507

30 जून 18522 418

29 जून 19459 380

28 जून 19095 410

27 जून 18552 384

26 जून 17296 407

25 जून 16922 418

24 जून 15968 465

23 जून 14933 312

22 जून 14821 445

21 जून 15413 306

20 जून 14516 375

19 जून 13586 336

18 जून 12881 324

17 जून 10974 2003

16 जून 10667 380

15 जून 11502 325

–भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां संक्रमण के केसों की संख्या 2 लाख के पार पुहंच गई है। जबकि 8822 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 6555 केस सामने आए हैं।
वहीं,दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। तमिलनाडु में अब तक 1.11 लाख केस सामने आए हैं। यहां 1510 लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में 99444 केस सामने आए हैं। राज्य में 3067 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीज़ों की कुल संख्या 1 लाख पहुंच गई है।इनमें से लगभग 72,000 मरीज़ ठीक हो गए हैं, दिल्ली में ठीक होने वालों का प्रतिशत 72 हो गया है।
वहीं, गुजरात में अब तक कोरोना के 36 हजार मामले सामने आए हैं। यहां 1944 लोगों की मौत हुई है।

आपको बता दें कि चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा एक करोड़ 12 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 5 लाख से 30 हजार ज्यादा हो गई है। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच चुका है।

अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत रूस को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले अमेरिका ब्राजील और रूस के बाद भारत चौथे स्थान पर था लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बड़ी संख्या में COVID-19 के मामले आने के कारण भारत में रूस से ज्यादा मामले हो गए हैं।