Corona virus:बिहार के पूर्णिया रेंज के आइजी विनोद कुमार का कोरोना इलाज के दौरान पटना एम्स में शनिवार की रात निधन हो गया,16 अक्टूबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था..

पटना।बिहार के पूर्णिया रेंज आइजी विनोद कुमार का कोरोना इलाज के दौरान पटना एम्स में शनिवार की रात निधन हो गया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे शुक्रवार की शाम पटना गए थे। वो पूर्व से अन्य बीमारी से ग्रसित थे। उन्‍होंने पूर्णिया रेंज आइजी के पद पर 20 अगस्त 2019 को योगदान दिया था। अक्टूबर 2021 में वे रिटायर करते।

मिली जानकारी अनुसार पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार की कोरोना से एम्स में मौत हो गई है। पहली बार पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी की मौत हुई है। विनोद कुमार ने बिहार पुलिस सर्विस के तहत जॉइन किया था। 2011 में आईपीएस बनाए गए। इन्हें आईपीएस का 2001 बैच मिला था। 20 अगस्त 2019 को विनोद कुमार पूर्णिया रेंज के आईजी बने थे। 16 अक्टूबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। शनिवार रात 11 बजे उनकी मौत हो गई।