Corona in Jharkhand:आज कोरोना पॉजिटिव के 236 मामले आए है,राँची से 125 है,रिकवरी 205 हुई है..

राँची।झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का आँकड़ा आज तक 1,16,672 है।राजधानी राँची में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं और सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी राँची में है।आज 09 जनवरी को 09 बजे तक झारखण्ड में 236 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 205 की रिकवरी हुई हैं।

वही विधानसभा अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 125, बोकारो से 9, देवघर से 2, धनबाद से 21, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 30, गोड्डा से 1, गुमला से 4, हजारीबाग से 7, खूंटी से 3, कोडरमा से 6, लातेहार से 4, लोहरदगा से 3, पलामू से 8, रामगढ़ से 5, सराईकेला से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 5 है और झारखण्ड में 116672 पॉजिटिव केस,1494 सक्रिय केस, 114133 ठीक, 1045 मौतें शामिल।आज कोरोना से 2 मरीजों की मौत।

राँची से आज कुल 125 पॉजिटिव मिला है वहीं 98 रिकवरी हुई।एक कि मौत हुई है।वहीं एक्टिव केस राँची में 712 है।

error: Content is protected !!