राँची में बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच भिड़ंत, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, विधायक समेत कई नेता-कार्यकर्ता घायल,कार्यक्रम में हजारों भाजपा कार्यकर्ता जुटे…

 

राँची।राजधानी राँची में युवा आक्रोश रैली के दौरान हजारों बीजेपी कार्यकर्ता शुक्रवार को राँची पहुंचे।राज्य के कई जिले में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं वाहन रोकने के वाबजूद हजारों की संख्या में मोरहाबादी मैदान भाजपा कार्यकर्ता पहुँचे।इसी बीच सीएम आवास जाने के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई।

आक्सीजन पार्क के नजदीक और टीओपी के सामने पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ता के बीच झड़प हुई।पुलिस के द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पानी की बौछार किए गए, जिसमें बीजेपी के कई नेता कार्यकर्ता घायल हुए हैं। बीजेपी विधायक सी पी सिंह, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह भी घायल हुए हैं।मोरहाबादी से सीएम आवास घेरने कार्यकर्ता सिद्धो कान्हो पार्क तक पहुंच गए।

हेमंत सरकार के खिलाफ आयोजित युवा आक्रोश रैली में भाग लेने आ रहे युवाओं को रोके जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि युवाओं का आक्रोश बताता है कि हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में भाग लेने पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह से युवाओं को जगह-जगह रोका गया है इसके बावजूद इतनी संख्या में युवा पहुंचे हैं उससे साफ जाहिर होता है कि इस सरकार के खिलाफ किस कदर नाराजगी है।

मुख्यमंत्री आवास घेरने जाने से पहले मोरहाबादी मैदान में चल रहे युवा आक्रोश रैली के दौरान बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से कंटीले तार के साथ पुलिस बैरिकेडिंग की गई है वह पहले कभी नहीं हुआ था।

इधर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि चाहे लाख कोशिश कर ले यह सरकार अब युवा मानने वाले नहीं हैं।पांच लाख नौकरी देने का वादा कर युवाओं को ठगने वाली इस सरकार से राज्य के युवा जवाब मांगना चाहते हैं।

युवा आक्रोश रैली में भाजपा के बड़े नेता से लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे हैं युवा कार्यकर्ता

मोरहाबादी मैदान में चल रहे युवा आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। मंच पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक सीपी सिंह सहित पार्टी के कई विधायक सांसद मौजूद हैं।

हेमंत सरकार के अधूरे वादों को याद दिलाने के लिए मोरहाबादी मैदान में भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान पर जमा युवाओं की पुलिस के साथ झड़प हुई है। झड़प में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।झारखण्ड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक भानु प्रताप शाही और विधायक नवीन जयसवाल, विधायक समरी लाल समेत कई नेता घायलों का हालचाल जानने एम्स पहुंचे।

बालूमाथ के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गंगेश्वर यादव को गंभीर चोट आई है। उनका इलाज रिम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घायलों का हालचाल देखने आए नेताओं ने उनकी स्थिति को देखते हुए फौरन राँची के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की बात कही।गंगेश्वर यादव को भाजपा का वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ है। उनके इलाज में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही भाजयुमो के घायल कार्यकर्ता का पैर दबाते हुए और ढाढस बंधाते हुए नजर आए. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि निहत्थे युवाओं का लहू बहाया गया है।आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। लाठियां चलाई गई है. उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने आए थे. इस बार के चुनाव में झारखण्ड के युवा हेमंत सरकार को बंगाल की खाड़ी में बहा देगी।उन्होंने कहा कि आज की घटना ने जनरल डायर की याद दिला दी। पूरे मोरहाबादी मैदान को छावनी में बदल दिया गया था। उन्होंने कहा कि दर्जनों कार्यकर्ता घायल हैं।