Ranchi:छिनतई और चोरी के दो अभियुक्तों को चुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना की पुलिस ने छिनतई और चोरी के दो अभियुक्तों के गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गोंदा थाना क्षेत्र का रहने वाला सोहन पंडित और रातू रिंग रोड का रहने वाला रामसेवक झा उर्फ अरविंद झा शामिल है। गिरफ्तार सोहन पंडित ने 12 अक्टूबर को लालपुर निवासी सोमा दत्ता का राँची क्लब रोड के पास बैग छिनकर भाग गया था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो सोहन पंडित को कांके रोड हातमा से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बैग भी बरामद किया गया। जिसमें छिनतई का मोबाइल था। एक अन्य अभियुक्त शिवेंद्र जो फरार हो उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं गिरफ्तार राम सेवक झा ने कृष्णापुरी रोड नंबर एक निवासी ओमकार नाथ के घर मोबाइल की चोरी की थी। गिरफ्तार रामसेवक के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। वह मूल रूप से मधुबनी का रहने वाला है।