चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुँचे अपने पैतृक गांव,खेतों में चलाया हल

चतरा।झारखण्ड के मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता आज सोमवार को अपने पैतृक गांव कारी पहुँचे। माननीय मंत्री अपने खेतों में जाकर हल चलाकर धान रोपनी की। बताया गया कि हरेक वर्ष के भांति इस वर्ष भी माननीय मंत्री अपने गाँव खेती बाड़ी करने पहुँचे थे।इस मौके पर माननीय मंत्री ने कहा की भारत कृषि प्रधान देश है। लेकिन यहां के किसान अब भी गरीब है। गांव में जीविकोपार्जन का आधार खेती है। भारत कृषि प्रधान है इस तथ्य का प्रमाण यह है कि विश्व में चावल उत्पादन में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती बारी के साथ साथ दुधारू गाय,भैंस का पालन भी करना चाहिए।मंत्री श्री भोक्ता ने खेत जोताई से लेकर धान रोपनी किये।इस दौरान मंत्री श्री भोक्ता मिट्टी से सने दिखे।