Ranchi:डोरंडा और अरगोड़ा में मॉर्निंग वॉक करने निकली दो महिलाओं से फिर चेन छिनतई

राँची।राजधानी राँची शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। डोरंडा और अरगोड़ा इलाके में फिर स्नैचिंग की घटना हुई है। डोरंडा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर नगर में रहने वाले प्रफुल्ल कुमार गुप्ता की पत्नी ज्योति गुप्ता से दो बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिन लिया और फरार हो गए। इस संबंध में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ज्योति गुप्ता अपने घर से बाहर मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। सुबह 6 बजे अपने घर से वह मात्र 75 मीटर की दूरी पर आगे बढ़ी थी कि पीछे से आकर दो अपराधियों ने उनके गले से मंगल सूत्र छिन भाग निकले। घटना 15 मई की सुबह 6 बजे की है।

वहीं दूसरी घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पार्क के पास की है। 15 मई की सुबह 5.30 बजे 61 वर्षीय महिला चंचला सरकार मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। पटेल पार्क से वह आगे बढ़ी ही थी हेलमेट पहने बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका 15 ग्राम का सोने का चेन छिन लिया और फरार हो गए। चेन का कीमत करीब 95 हजार थी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। लेकिन दोनों बाइक सवार दोनों अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।दोनों घटना का अपराधी सीसीटीवी में कैद है।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!