सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखण्ड में लगातार दूसरे दिन भी सीबीआई की छापेमारी, खंगाली जा रही हैं फाइलें…
राँची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखण्ड के विभिन्न विभागों में वित्तीय अनियमितता को लेकर सीबीआई की जांच लगातार दूसरे दिन भी जारी रही।बुधवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची है और वहां विभिन्न विभागों की फाइलें खंगाल रही है। राँची के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नियुक्तियों में गड़बड़ी, टेंडर घोटाला और वित्तीय अनियमितता मामले को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है।बुधवार को लगातार दूसरे दिन सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची और फाइलों को खंगाला।सीबीआई सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान एजेंसी ने यूनिवर्सिटी में सामान की खरीदारी, निर्माण कार्य में हुए टेंडर और नियुक्ति से संबंधित फाइलों की एक-एक कर खंगाला। मंगलवार को एजेंसी ने 100 से ज्यादा फाइलें जब्त कर ली थी।
मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हुई गड़बड़ी से जुड़े कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी गहराई से जांच की जा रही है। सीबीआई की टीम के द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी से जुड़े अधिकारियों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है
आपको बता दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी, टेंडर में घोटाला और वित्तीय लेनदेन में बरती गई अनियमितता को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। मंगलवार को इन्हीं मामलों को लेकर सीबीआई की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची थी।मंगलवार को सीबीआई की टीम ने करीब सात घंटे तक जांच की थी जिसके बाद एक बार फिर बुधवार को सीबीआई की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची है और फाइलें खंगाल रही है

