राँची में धर्म परिवर्तन का मामला:आदिवासी युवती से चर्च में शादी कर विदेश ले जाने की तैयारी,पुलिस ने युवती को बरामद किया,युवती युवक से शादी करने पर अड़ी…

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची में शादी करके युवती का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों ने जनजाति सुरक्षा मंच की सहयोग से अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस ने लड़की को बरमाद कर लिया है। आरोप है कि लड़का युवती से शादी कर आज ही (शुक्रवार) को विदेश भागने की फिराक में था। मिली जानकारी के मुताबिक लड़का इसाई धर्म से है। उसने जिस युवती से शादी की वह जनजाति समुदाय से आती है और सरना धर्मावलंबी है। दोनों राजाउलातू (कवाली) स्थित चर्च में शादी करने जा रहे थे।

इस सम्बंध बताया जाता है कि लड़की हरमू की रहने वाली है। वहीं लड़का कवाली का रहने वाला है। युवक गुरुवार को ही लड़की को उसके घर से भगा कर ले आया था। दोनों आज कवाली (राजाउलातू) स्थित एक चर्च में शादी करने जा रहे थे। परिजनों का कहना है कि लड़का शादी कर युवती का धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में था। समय रहते हमलोगों ने अरगोड़ा पुलिस को सूचना दी। अरगोड़ा पुलिस ने नामकुम पुलिस के सहयोग से लड़की को बरामद कर लिया।

इधर एक समाजसेविका की माने तो आरोपी आज ही लड़की को लेकर विदेश जाने की फिराक में था। दोनों का पासपोर्ट और वीजा भी तैयार था। आरोप लगाया कि शादी के बहाने लड़कियों की ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जा रही है। पूरा अंतरर्राष्ट्रीय गिरोह इसके पीछे काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। ऐसे में शादी से आपत्ति नहीं है लेकिन सवाल ये है कि धर्म परिवर्तन क्यों? उन्होंने कहा कि यदि लड़की कहती है कि वो स्वेच्छा से युवक से विवाह कर रही थी तब भी उसे धर्मरक्षा कानून-2017 के तहत उपायुक्त की परमिशन लेनी होगी। तब ही उसकी शादी होगी।

इधर पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को नामकुम थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है।लडक़ी के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।दोनो बालिग है और युवती का कहना है वो उसी से शादी करेगी।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।युवती की उम्र 25 साल से उप्पर है।

भाई ने बहन को जबरन उठा ले जाने व धर्मांतरण की दर्ज कराई शिकायत, बहन ने पुलिस के समक्ष शिकायत को बताया गलत

इधर अरगोड़ा थाना में शुक्रवार को हरमू बस्ती में रहने वाले अमित गाड़ी ने आकर शिकायत की कि उनकी बहन सुमन गाड़ी को नामकुम निवासी तनीश लकड़ा नाम के युवक जबरन उठाकर ले गया है और उसका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। इस सूचना पर अरगोड़ा थाना की पुलिस ने सुमन गाड़ी से संपर्क किया। तो उसने बताया कि उसके भाई द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत गलत है। जांच में सुमन गाड़ी स्वेच्छा से थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसका नामकुम निवासी तनीश लकड़ा के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। वह उससे शादी करना चाहती है। दोनों बालिग है। घर वाले भी इस बात को जानते है। सुमन ने पुलिस को बताया कि धर्मांतरण की बात गलत है। वह स्वयं नामकुम निवासी तनीश लकड़ा के घर गई है। उसे कोई जबरन उठा कर नहीं ले गया।

error: Content is protected !!