राजधानी राँची फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला,पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी है..

राँची।राजधानी राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र के जनक नगर में पति-पत्नी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है।जानकारी के अनुसार गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शवों कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया है।मौके पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता,कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय पहुँचे है।मामले की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बिरसा उरांव और उसकी दूसरी पत्नी सोनी मुंडा को बुधवार की रात करीब 8 बजे घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारी है।जिसमें बिरसा उराव और उसकी पत्नी दोनों की मौत मौके पर हो गई। बिरसा उरांव के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपराधी किस्म का था।हत्या और दुष्कर्म केस में जेल जा चुका है।कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।वहीं महिला उसकी दूसरी पत्नी बताया जा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि अपराधियों ने आधा दर्जन से ज्यादा दोनों को गोली मारी है।मौके से पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा खोखा बरामद किया।मौके पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता,कोतवाली डीएसपी,सुखदेवनगर और पंडरा थाना पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी पहुँची हुई है।वहीं गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिरसा उरांव घटना से कुछ देर पहले अपने घर लौटा और उसकी पत्नी घर के बाहर खाना बना रही थी।इसी दौरान दो अपराधी बगल के खेत के रास्ते मौके पर पहुंचे और दोनों को गोली मार दी।बिरसा उरांव हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर, कुछ दिनों पहले ही बाहर निकला था। बिरसा ने तीन शादी की थी।सोनी मुंडा बिरसा उरांव की दूसरी पत्नी थी।किस वजह से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।अपराधियों ने आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की है और खेत के रास्ते फरार हो गये।

 

इधर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि बिरसा उराँव हत्या सहित कई केस में जेल जा चूका है।कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।वहीं महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है।आसपास के लोगों से पता चला है कि बिरसा की सोनी दूसरी पत्नी है।हत्या के कारणों का जाँच की जांच जारी है।हर पहलुओं पर जाँच हो रही है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम को लगाया गया है।