Breaking:रिम्स से फरार कुख्यात चेन स्नैचर शाकिब उर्फ देबा पुंदाग इलाके से गिरफ्तार,रिम्स से भगाने में शामिल पत्नी भी गिरफ्तार….

राँची।रिम्स में टूटे पैर का इलाज कराने के लिए आर्थो वार्ड में भर्ती मो.शाकिब उर्फ देबा नाम का शातिर चेन स्नैचर रविवार को दोपहर में फरार हो गया था।आज हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार,पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार और अरगोड़ा थाना के सब-इंस्पेक्टर अनिमेश शान्तिकारी ने मंगलवार की सुबह पुंदाग इलाके से एक घर से देबा को फिर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को चकमा देने के लिए वह वहां नाम बदलकर रहने पहुँचा था।पुलिस ने शाकिब की पत्नी जोया को भी गिरफ्तार किया है।बता दें जोया ने ने अपने साथियों के साथ शाकिब को रिम्स से भगाया था।पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि 20 नवम्बर को जेल से निकली थी देबा उर्फ शाकिब की पत्नी जोया उर्फ शबनम उर्फ चांदनी उसके बाद देबा पुलिस की गिरफ्त में आ गया।गिरफ्तारी के दौरान देबा का पैर टूट गया।पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया था।उसके बाद पत्नी ने ही देबा को रिम्स से भगाने का प्लान बनाई थी।जिसमें दो से तीन अपराधी को शामिल किया था।पुलिस जोया से पूछताछ कर रही है।

बता दें शाकिब खुद नहीं बल्कि उसके दोस्त उसे गोद में उठाकर ले गया था।जानकारी के मुताबिक भगाने में महिला सहित कई लोग शामिल था।वहीं उसकी सुरक्षा में तैनात किए गए एसआईआरबी के जवान बबलू महतो और बहादुर उस वक्त ड्यूटी से गायब थे। शाकिब के खिलाफ 30 से अधिक चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।उसे अरगोड़ा पुलिस ने 24 नवंबर को काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस को देखकर भागने के दौरान उसका पैर टूट गया था। उसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए उसे रिम्स के ऑर्थो वार्ड में भर्ती कराया था। दिन-दहाड़े रिम्स से कैदी के भागने की जानकारी मिलने के बाद राँची जिले के सभी थानेदारों को अलर्ट किया गया।सुरक्षा में लगे दोनों जवान दोपहर में ही कैदी को छोड़कर वहां से चले गए। जवानों के वहां से हटते ही एक पैर टूटे होने के बाद भी चेन स्नैचर देबा रविवार की दोपहर में ही फरार हो गया।