#BREAKING:झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में पदस्थ 22 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं…

राँची। झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में पदस्थ 22 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।सोमवार को आयी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई. इनके मिलाकर राँची जिले में 37 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय में पदस्थ 27 लोगों के सैंपल लिये गये थे, जिसमें से 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

इससे पहले आज जारी आंकड़े के अनुसार दिनांक-19ः07ः2020 तक झारखण्ड राज्य में कुल 230 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 02 पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक स्तर के- 06 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के- 25 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के- 34 पदाधिकारी एवं आशु0 स0अ0नि0 स्तर के- 02 पदाधिकारी, हवलदार- 24, आरक्षी/चालक- 122, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी-06 एवं गृहरक्षक-09 (कुल-230) पदाधिकारी/कर्मी संक्रमित हैं।
इसके अतिरिक्त 11 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं।