पलामू के बाल सुधार गृह में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़के की मौत, पॉक्सो मामले में था आरोपी,जांच जारी..

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू बाल सुधार गृह में संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़के ने आत्महत्या की है।घटना की जानकारी सूचना मिलने के बाद डीएलएसए की टीम और शीर्ष अधिकारी बाल सुधार गृह पहुंचे और मामले की छानबीन कर रहे हैं।दरअसल 8 जुलाई से मृतक, पोक्सो के मामले में पलामू के बाल सुधार गृह में बंद था। मृतक गढ़वा के रंका इलाके का रहने वाला है।एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि मौत की जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। पलामू बाल सुधार गृह में 35 बच्चे बंद हैं।शुक्रवार के दिन बाल सुधार गृह में बंद दूसरे बच्चों ने देखा कि बाथरूम के अंदर एक लड़का मृत पड़ा है।जिसके बाद इस मामले की जानकारी बाल सुधार गृह के अधिकारियों को दी गई। बाल सुधार गृह के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लड़के को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में ले गए।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर शैलेंद्र चतुर्वेदी,अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति ने कहा कि सूचना मिली कि एक लड़के ने आत्महत्या की है।मामले की जानकारी मिलने के बाद वे अस्पताल गए थे।गढ़वा के मामले में जेल में बंद था, बाद में उसे जुवेनाइल घोषित किया गया और उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। पूरे मामले में मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी।

बताया जाता है कि गढ़वा के रंका पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो मामले में लड़के को पकड़कर पलामू बाल सुधार गृह में भेजा था।पलामू बाल सुधार गृह में पलामू,गढ़वा और लातेहार के अलावा कई अन्य जिलों के बच्चे बंद हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएलएसए के सेक्रेटरी राकेश रंजन, पलामू बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी, जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक नीरज कुमार, सदस्यों अमरदीप बल्होत्रा, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह डीसीपीओ जागो महतो, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

error: Content is protected !!