Bihar:प्रेमिका को शादी का झांसा देकर दिल्ली भगाकर ले गया,वहाँ प्रेमी ने देह व्यापार में उतार दिया था

पटना।बिहार के पटना की एक लड़की को उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दिल्ली भागकर लाया।यहां लड़की को प्रेमी ने देह व्यापार में उतार दिया।इसकी जानकारी नोएडा पुलिस के एक होटल में छापेमारी के बाद हुई है।

पूरा मामला क्या है?

पुलिस ने छापेमारी के बाद सात लड़को को गिरफ्तार और चार लड़कियों को हिरासत में लिया।इन चार लड़कियों से पूछताछ के दौरान एक लड़की ने बताया कि वो कैसे देह व्यापार के दलदल में फंस गई।पटना की लड़की ने बताया कि उसका ब्वॉयफ्रेंड शादी करने की बात कहकर एक साल पहले दिल्ली लाया था।लड़के ने बोला था कि पटना में परिवार वालों को पता लग जाएगा इसलिए दिल्ली जाकर शादी करेंगे और साथ रहेंगे।आगे पटना की लड़की ने बताया कि दिल्ली में आने के बाद पैसो की किल्लत होने लगी।इसके बाद ब्वॉयफ्रेंड ब्लैकमेल कर देह व्यापार करवाया। इससे निकलने की कोशिश की तो धमकी देते हुए बदनाम करने के कहने लगा. इसके बाद मैंने प्रेमी को तो छोड़ दिया लेकिन देह-व्यापार के दलदल से बाहर नहीं निकल पाई।

बता दें कि देह व्यापार के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-12 में छापेमारी की थी।यहां एक घर को होटल चलाने के नाम पर किराये पर लिया गया था। छापेमारी में मिली चार लड़कियों में से दो बिहार की और दो पश्चिम बंगाल की है।