Bihar:दो बच्चों की भाभी को लेकर देवर फरार,महिला के पति ने भाई पर मामला दर्ज करवाया

झारखण्ड न्यूज,राँची।बिहार के भागलपुर जिले से एक घटना सामने आई है जहां भाई-भाई के रिश्‍ते को पवित्र रिश्‍ता माना जाता है।लेकिन जब भाई ही आस्तीन का सांप निकल जाए तो फि‍र क्‍या कहा जा सकता है। कुछ ऐसा ही मामला भागलपुर में सामने आया है। इशाकचक थाना क्षेत्र से दो बच्चों माँ का अपने रिश्ते के देवर के साथ भागने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। घटना की बाबत इशाकचक थाने में पीड़ित पति ने आवेदन देकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इशाकचक इंस्पेक्टर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पूर्व में भी दोनों घर से भागे थे । दोनों के परिजन घटना की जानकारी पर उन्हें बरामद कर लाने के लिए सगे-संबंधी के यहां भी खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन दोनों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

पहले भी कई बार घर से हो चुके हैं फरार

महिला अपने प्रेमी के साथ पहले भी फरार हो चुकी है। यह पहला मौका नहीं है, बाद में वे लोग घर लौट आते हैं। इस बार फरार होने पर पीडि़त पति ने इसकी शिकायत थाने में की है। पीडि़त ने बताया कि उन दोनों के बीच के संबंध के बारे में परिवार के सारे लोगों को जानकारी है। कई बार उन्‍होंने इसका विरोध भी किया है। लेकिन इसके बाद विवाद शुरू हो जाता है। घर वालों ने भी उन दोनों को समझाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

पुलिस कर रही छापेमारी

इशाकचक इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जानकारी मिल है। पुलिस दोनों की खोज के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही अन्‍य बिंदूओं पर भी जांच की जा रही है। वहीं, लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि इस मामले में कोई कुछ भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है। दबे जुबान लोगों का कहना है कि पहले की तरह ही वे कुछ दिन बाहर रह कर फि‍र लौट आएंगे। ऐसा वे लोग कई बार कर चुके हैं।