#BIG BREAKING:राजधानी राँची में मार्बल,टाइल्स मिस्त्री ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ किया गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार।

मार्बल मिस्त्री ने पड़ोस की रहने वाली नाबालिग को प्रेम जाल में फांस कर दोस्त के साथ बनाया नाबालिग को अपना शिकार, पुलिस दोनों को गिरफ्तार किया।

राँची।राजधानी राँची में नाबालिग से गैंग रेप की घटना सामने आई है।एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।लोअर बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ गैंग रेप की घटना हुई है। इस संबंध में नाबालिग के परिजनों ने बुधवार 11 नवंबर को लोअर बाजार थाना में गैंग रेप के आरोपियों अरमान और सरफराज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों आरोपी अरगोड़ा के रहने वाले है। इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सिटी डीएसपी ने बताये की मामला पुलिस के पास आते ही वरीय पुलिस आधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर रात में दोनों को गिरफ्तार किया है।

वहीं दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक आरोपी की पहचान नाबालिग के साथ थी। उसने पहले अपने प्रेम जाल में नाबालिग को फांसा। फिर अपने दोस्त के साथ उसे एक कमरे में ले गया। जहां जबरन उसके साथ अरमान और सरफराज ने दुष्कर्म किया। दोनों के विरुद्ध लोअर बाजार थाना में गैंग रेप व पोक्सो का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लोअर बाजार पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है। वही नाबालिग का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जाएगा।

सरफराज मार्बल मिस्त्री है

मिली जनाकारी अनुसार सरफराज लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पीड़ित के बगल में रहता है।और मार्बल टाइल्स लगाने का काम करता है।पीड़िता से दोस्ती कर उसे लालच देकर अरगोड़ा के दीपाटोली अरमान के घर ले जाकर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।और फिर सरफराज ने पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया।पीड़ता ने इसकी जानकारी परिजनो को दी और परिजन ने लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज कराया।उसके बाद पुलिस ने करवाई करते रात में दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!