Big Breaking:ज़मीन विवाद में रियायर्ड फौजी ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, गोलीबारी में एक मजदूर की मौत,एक घायल ..

राँची।जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी ने अपने पिस्टल से अंधाधुंध गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है. यह घटना सोमवार की सुबह करीब 8 बजे खेलगाँव ओपी क्षेत्र के लालगंज में हुई है।बताया जा है फौजी के घर के बगल में अशोक शुक्ला नामक व्यक्ति काम करवा रहा था इसी बीच गोलीबारी हुई है। गोलीबारी करने वाला एक्स आर्मी मेन का नाम मेनेजर तिवारी बताया जा रहा है घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मौके से गोली के छह खोखे भी बरामद किए हैं।

एक की मौत एक घायल:-

मिली जानकारी के अनुसार एक्स आर्मी मैन मैनेजर तिवारी ने सोमवार की सुबह अपनी पिस्टल से जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की. बताया जा रहा है कि मैनेजर तिवारी के द्वारा किए गए गोलीबारी में जमीन पर काम कर रहे मजदूर की मौके पर मौत हो गई,जबकि अमरेंद्र मिश्रा नाम के व्यक्ति घायल हो गए है।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी:-

जानकारी के अनुसार एक्स आर्मी मैन मैनेजर तिवारी आर्मी से रिटायर होने के बाद जमीन के कारोबार करने लगा था. मैनेजर तिवारी पहले भी जेल जा चुका है।इधर गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गोली चलाने वाले आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुट गई है. और मामले की छानबीन कर रही है।गोलीबारी की सूचना के बाद खेलगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले गोली चलाने वाले अपराधी फरार हो चुके थे। इधर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए रिम्स भेजा। जमीन पर काम कर रहे मजदूरों के अनुसार मैनेजर तिवारी कुछ अपराधियों के साथ मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग के दौरान एक मजदूर की कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई।जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस गोली चलाने वालों की तलाश में जुट गई है।

अपडेट:मृतक गार्ड का नाम शिव बताया जा रहा है। अशोक कुमार शुक्ला के साला अमरेंद्र कुमार मिश्रा को कमर में गोली लगी है और वह बुरी तरह से घायल हैं