SIMDEGA:छापेमारी के दौरान पुलिस जवान पर टांगी से हमला,जवान घायल

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र में आज एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधी ने पुलिस पर हमला कर दिया।जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। ये घटना बानो थाना क्षेत्र के डुमरिया मारिकेल गांव की है जहां आज मणीलाल नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बीते रात टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।वहीं इस मामले में पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताए कि घटना की सूचना पर बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ मणीलाल को गिरफ्तार करने पंहुचे तो आरोपी मणीलाल अपने को घर में बंद कर लिया। पुलिस जब दरवाजा तोड अंदर घुसी तो मणीलाल ने टांगी से पुलिस पर वार कर दिया। इस हमले में पुलिस कांस्टेबल जाहिद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया।आरोपी द्वारा चलाए गई टांगी कांस्टेबल के पीठ में घुस गयी।उसके बाद अन्य पुलिस जवानों ने आनन फानन में मणीलाल को गिरफ्तार किया। घायल कांस्टेबल और आरोपी की घायल पत्नी को ईलाज के लिए बानो अस्पताल पंहुचाया।जहां दोनो का ईलाज चल रहा है।अभी दोनो खतरे के बाहर हैं।वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है आगे की कार्रवाई जारी है।