राँची में प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद आक्रोश, 3 घंटे सड़क जाम कर हुआ हंगामा


राँची। राँची के हटिया क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद आज बुधवार की सुबह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया चौक में लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। लोगों ने तीन घंटे तक बवाल काटा। लोगों का कहना था कि अपर हटिया मुस्लिम मोहल्ले की महिलाएं प्रतिदिन ऑटो में डोरंडा से प्रतिबंधित मांस लाकर मुस्लिम मोहल्ला हटिया में बेचती हैं। इसकी सूचना लोगों को मिलने के बाद बुधवार सुबह 3:00 बजे से ही लोग हटिया चौक में इन लोगों की टोह में लगे हुए थे।

5:00 बजे सुबह एक ऑटो में तीन महिलाएं प्रतिबंधित मांस लेकर आ रही थी। इसे हटिया चौक में स्थानीय लोगों ने पकड़ा। पकड़ने के बाद लोगों ने विरोध किया। प्रतिबंधित मांस के इस अवैध व्यापार के विरोध में स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर लगभग 3 घंटे तक बवाल काटा। मौके पर पीसीआर पहुंची थी। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और एक महिला तथा एक पुरुष को हिरासत में लेकर थाना ले गए।

इस दौरान दो महिलाएं मौके से भाग निकली। आक्रोशित लोगों का कहना था कि इस तरह का अवैध कारोबार करके यहां की शांति को भंग किया जा रहा है। आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है।

सामाजिक लोगों और बुद्धिजीवियों की बीच बचाव पर बची जान

इधर आक्रोशित लोग प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार को लेकर इतने आक्रोशित थे कि सभी को मारने-पीटने पर आमादा थे। लेकिन स्थानीय बुद्धिजीवी और समझदार लोगों ने लोगों को शांत करवाया और कानून हाथ में नहीं लेने दिया। लोगों की जान बचाई। लोगों ने प्रतिबंधित मांस कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।