बिहार में नाइट कर्फ्यू की उड़ीं धज्जियां:पूर्व विधायक के एक कार्यक्रम में अक्षरा सिंह ने लगाए ठुमके,200 पर केस दर्ज

लालगंज के पूर्व विधायक बाहुबली मुन्ना शुक्ला कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं। उनके घर भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जमकर ठुमके लगाए। इस मामले में 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

झारखण्ड न्यूज,राँची।देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद तेज है।लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक रहे है।वहीं बिहार में लगातार कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी इजाफा हो रहा है, जिन्हें रोकने के लिए नीतीश सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन शनिवार को वायरल एक वीडियो में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला इस गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं।इन्होंने ना तो अपना ख्याल रखा ना हो अन्य लोगों का, उनके घर भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जमकर ठुमके लगाए। इस मामले में पूर्व विधायक, भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई मानमर्दन शुक्ला मुजफ्फरपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर हैं। मानमर्दन के बेटे के जनेऊ उपनयन के उपलक्ष्य में किया गया। बताया गया कि इसके लिए मुन्ना शुक्ला ने अपने पैतृक आवास लालगंज में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कराया था।डांस के साथ बॉडीगार्ड द्वारा कारबाइन से फायरिंग भी किया गया।जो भी हो नियम कानन की धज्जियां और कोरोना बढ़ाने में यही सब लोगों का हाथ है।जो मनमानी कर लोगों की भीड़ जुटाकर कार्यक्रम करते है।

एक तरफ राज्य सरकार परेशान है। स्वास्थ्य महकमें में उथल-पुथल है। हालात खराब से बदतर होते जा रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ लालगंज की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। सभी नियम कानून को ताख में रखकर यहां पार्टी हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह यहां ठुमके लगा रही हैं। पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला गाने गा रहे हैं। सभी लोग बिना मुख के हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की तो पूछिये ही मत। समारोह के लिए 100 लोगों की इजाजत दी गई। लेकिन वीडियो में सौ नहीं सैकड़ों लोग दिख रहे हैं।पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड द्वारा कारबाइन से फायरिंग का भी वीडियो वायरल हुआ है। सदर एसडीपीओ इस मामले की जांच करने लालगंज पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज की।लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई और मुजफ्फरपुर के उप मेयर मानमर्दन शुक्ला के बेटे का उपनयन संस्कार का आयोजन शुक्रवार को पैतृक गांव लालगंज थाना क्षेत्र के खंजाहाक में हुआ था। इस आयोजन के बाद रात में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ था। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के डांस करते हैं और इसी कार्यक्रम के एक वीडियो में पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड के मंच के सामने अपनी कारबाइन से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है।