दिल्ली धमाके के बाद राजधानी राँची सहित राज्य के कई शहरों में चला विशेष जांच अभियान..

राँची।दिल्ली में सोमवार की देर शाम हुए बम धमाके में आठ लोगों की मौत और कई घायल हो गए।दिल्ली धमाके के बाद पूरे झारखण्ड में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।इसी दौरान राँची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर देर रात तक राँची जिले के थाना प्रभारियों व ओपी प्रभारियों ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस टीमें तैनात की गईं, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ उनके पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई। यह जांच आगे की जारी रहेगी।

error: Content is protected !!