Ranchi:युवती का पीछा करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार…
राँची।राँची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एकलव्य टॉवर में एक महिला का पीछा करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहस कुमार (उम्र 39 वर्ष) पिता श्याम लाल पता करहिंया थाना अनपरा जिला सोनभद्र उप्र का रहने वाले के रूप में हुई है। इस संबंध में महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी साहस कुमार उनके फ्लैट में घुसने का प्रयास कर रहा था। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर एक लड़की का पीछा कर रहा था और उसे देखकर एकलव्य टॉवर तक पहुंच गया था।
महिला का आरोप, बेटी का कर रहा था पीछा
महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी साहस कुमार पिछले 3-4 दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। इससे उनकी बेटी की पढ़ाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी साहस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया है।
सोसायटी में सुरक्षा पर उठा सवाल
इस घटना के बाद से एकलव्य टॉवर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और इसका खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

