Ranchi: हटिया के बाद रातू में आया जंगली हाथी, लोगों में दहशत….
राँची।जिले के रातू थाना क्षेत्र के चित्तरकोटा पतरा में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इससे दो दिन पहले जंगली हाथी राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हटिया इलाके में प्रवेश कर गया था।जिस वजह से लोगों में दहशत फैल गई थी।ग्रामीणों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि यह वही हाथी हो सकता है, जिसे पिछले दिनों हटिया क्षेत्र में भी देखा गया था।हाथी के गांव के समीप आने की सूचना मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।एहतियात के तौर पर ग्रामीणों से घरों के भीतर रहने और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।घटना की सूचना रातू थाना पुलिस और वन विभाग को दे दी गई।पुलिस और वन विभाग की टीम मौक पर पहुँच गई है।हाथी को जंगल की ओर भगाया जा रहा है।

