होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए दो लड़के की डूबने से मौत,गोताखोरों ने कई घंटे बाद नदी से निकाला दोनों का शव…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के जमुआ और देवरी प्रखंड की मध्य सीमा पर बुधवार को गोदावरी त्रिवेणी संगम में गहरे पानी में डूब जाने से दो नाबालिग की मौत हो गयी।दोनों नाबालिग देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, चतरो गांव निवासी संजय साव का पुत्र करण कुमार और पुरनीगड़िया गांव के कृष्णा विश्वकर्मा के पुत्र दीपक कुमार चतरो बाजार में होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ स्नान के लिए त्रिवेणी संगम गए थे, जहां पर स्नान के क्रम में दोनों गहरे पानी मे डूब गए।

इधर, दोनों लड़के के नदी में डूबने की सूचना के बाद स्थानीय लोग नदी में उतरे और खोजबीन करने में जुट गए।स्थानीय युवकों के द्वारा पानी में डूबे दोनों लड़के को ढूढ़ने का काफी प्रयास किया गया।बाद में बेंगाबाद के खंडोली से गोताखोरों की टीम भी पहुंची। लगभग ढाई तीन घंटे तक खोजबीन के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद दोनों के शव को घर लाया गया तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि डूबने से दो लड़के की मौत हुई है।

error: Content is protected !!