होली के दिन पिता मांगता रहा रहम की भीख,भीड़ ने एक नहीं सुनी,पिता के सामने बेटे की बेरहमी से चाकू घोंपकर कर दी हत्या

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा गांव में एक पिता अपने बेटे की जिंदगी की भीख मांगता रहा, लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी।बेटे की चाकू घोप कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।डॉक्टरों के अनुसार, उसे गोली भी मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।बताया जाता है कि तलवाडांगा गांव निवासी 40 वर्षीय देवराज सरकार बुधवार (होली के दिन) को दिन के लगभग 4 बजे अपने दोस्तों के साथ होली मनाकर अपने घर पहुंचा।उसी समय 8-10 की संख्या में अन्य लोग भी उसके घर पहुंचे।फिर उसे घर के पास पाकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे।

मारपीट के दौरान अपराधियों ने देवराज सरकार के छाती और पीठ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाने लगे।लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक देवराज के पिता मेघनाथ सरकार ने बताया कि जिस वक्त मेरे बेटे पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने हमला किया, वह उस समय वहीं थे।वे उनमे से कई को पहचान रहे हैं।उन्होंने उन सभी से अपने बेटे की जिंदगी की भीख भी मांगी, लेकिन किसी ने रहम नहीं की।उन्होंने आस-पास के कई लोगों से मदद भी मांगी। लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटे की किसी से न तो झड़प हुई थी और ना ही किसी बात को लेकर कोई विवाद था।

वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि चाकू व गोली से वार करने के कारण देवराज सरकार उर्फ नेमुआ की मौत हुई है।जिस वक्त उसे अस्पताल लाया गया था, उसकी मौत हो गयी थी।

इस मामले में नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि हत्या के इस मामले की जांच की जा रही है। किस वजह से से अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा।मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

error: Content is protected !!