पत्नी पर लगाया इल्जाम;पत्नी ने पति के नाजुक अंग पर डाल दी खोलता हुआ गर्म पानी

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले कैरो में एक अजीबोगरीब घटना घटी का है।कैरो थाना क्षेत्र के नरौली गांव में मामूली विवाद में पत्नी ने ऐसा काम किया कि इलाके में चर्चा बनी हुई है।बताया गया कि पत्नी ने पति के नाजुक अंग पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया।जिससे पति का शरीर कई जगह झुलस गया। घटना के बाद पत्‍नी घर छोड़कर फरार हो गई है। पीड़ित को इलाज के लिए कुडू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। इस घटना को अंजाम देने वाली महिला का नाम रबीना खातून बताया जाता है। पति का नाम सहामत है। नरौली गांव निवासी उद्दीन अंसारी के पुत्र सहामत अंसारी का विवाह राँची जिला अंतर्गत नरकोपी थाना क्षेत्र के चनकोपी गांव में 20 वर्ष पूर्व हुआ था। इधर दो वर्षों से पति-पत्नी के बीच में अक्सर विवाद होता था। सहामत का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रतिदिन रात में घर से बाहर चली जाती थी। मना करने पर रबीना पति से उलझ जाती थी। शुक्रवार की रात दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सहामत घर में ही मोबाइल में कुछ देख रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी ने खौलता हुआ पानी उसके नाजुक अंगों में डाल दिया । जिससे उसके शरीर के कई दूसरे हिस्से भी जल गए। घटना के बाद से उसकी पत्नी फरार है। पीड़ित पति सहामत ने कैरो थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। कैरो थाना पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

इधर पुलिस इस मामले में आरोपी पत्‍नी की तलाश कर रही है। पत्‍नी से पूछताछ के बाद ही पूरी कहानी साफ हो सकेगी। पति की ओर से लगाए जा रहे आरोप की सच्‍चाई का खुलासा हो सकेगा। इस मामले में परिवार के दूसरे सदस्‍यों के साथ साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। अब तक की जानकारी के अनुसार मामला पति पत्‍नी के बीच पैदा हुए अविश्‍वास का परिणाम लग रहा है।